{"_id":"6ad2709e5bfa016d4908d0e4","slug":"admissions-to-9535-percent-of-state-quota-seats-at-pithoragarh-medical-college-have-taken-place-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-147984-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे की 95.35 प्रतिशत सीटों पर हुए प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे की 95.35 प्रतिशत सीटों पर हुए प्रवेश
Sat, 17 Oct 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में राज्य कोटे की 95.35 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो गए हैं। अब सिर्फ 4.65 प्रतिशत (दो सीटों) पर विद्यार्थियों का प्रवेश होना है। शुक्रवार को तीसरे दिन की प्रवेश प्रक्रिया में 11 विद्यार्थी दाखिला लेने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें निर्धारित हैं। इनमें केंद्र कोटे की सात और राज्य की 43 सीटें हैं। राज्य कोटे की प्रवेश प्रक्रिया के तीसरे दिन शुक्रवार को 13 रिक्त सीटों के सापेक्ष 11 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अब सिर्फ दो सीटें खाली हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को 30 विद्यार्थियों ने दाखिला कराया था। अब राज्य कोटे की 43 सीटों के सापेक्ष 41 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। दूसरी ओर अब तक केंद्र कोटे की सात सीटों के सापेक्ष तीन सीटों पर ही दाखिला हुआ है। चार सीटें खाली हैं। इस तरह एमबीबीएस की 44 सीटें भर चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज के मुताबिक, छह रिक्त सीटों को भरने के लिए मॉप-अप राउंड के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
19 अक्तूबर को जारी होगी चौथी काउंसलिंग की सूची
मेडिकल कॉलेज में केंद्र की कोटे रिक्त सीटों को भरने के लिए चौथी काउंसलिंग की जानी है। अब तक इसकी सूची जारी नहीं होने से केंद्र कोटे की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया को रोका गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक 19 अक्तूबर को चौथी काउंसलिंग की सूची जारी होगी। 25 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगी। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की 50 सीटों के सापेक्ष 44 सीटों पर प्रवेश हो चुकृा है। रिक्त छह सीटों पर मॉप-अप राउंड प्रक्रिया से प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन और प्रवेश से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। - डॉ.एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़