फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Groundbreaking ceremony for Maa Kalika Temple; construction begins

Pithoragarh News: मां कालिका मंदिर का भूमि पूजन, निर्माण शुरू

Sat, 17 Oct 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Groundbreaking ceremony for Maa Kalika Temple; construction begins
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के चामी चौमेल में मां कालिका मंदिर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। यह मंदिर ग्रामीणों की आस्था व जनसहयोग से बन रहा है। मंदिर निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी धार्मिक आस्था को नया आधार मिला है। पूजा-अर्चना के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां कालिका से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। पुरोहित सुरेश चंद्र पाठक ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। जनसहयोग से बना यह मंदिर सामूहिक आस्था व धार्मिक परंपराओं के प्रति समर्पण का प्रतीक है। शुभारंभ से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों को संस्कृति और विरासत से जोड़ेगा। यहां पर पूर्व प्रधान भगवान सिंह महर, सुरेश सिंह, जगदीश सिंह महर और प्रकाश सिंह महर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed