फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Crowds of devotees thronged Maa Purnagiri Dham; chants and slogans echoed

Pithoragarh News: मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जयकारे

Sat, 17 Oct 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees thronged Maa Purnagiri Dham; chants and slogans echoed
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र में उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। षष्ठम नवरात्र पर सुबह से ही मां के दरबार में शीश नवाने के लिए लंबी-लंबी कतार लगती रही। मां के जयकारों से संपूर्ण धाम क्षेत्र भक्ति में डूबा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नवरात्र के षष्ठी पर भी पैदल, वाहन और रेल से श्रद्धालुओं जत्थे उत्तर भारत से आते रहे। सुबह से ही मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। मुख्य मंदिर में समिति की ओर से 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस बीच प्रशासन की ओर से सुरक्षा विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रखा गया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार निरंतर व्यवस्थाओं पर नजर रखे रहे। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। इधर, मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु शारदा घाट में स्नान के बाद नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन को जाते रहे। इससे बैराज मार्ग भी मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed