{"_id":"6266de4410842505517fbb95","slug":"villages-will-get-electricity-pithoragarh-news-hld4606097101","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बिजली से जगमगाएंगे दारमा और व्यास घाटी के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बिजली से जगमगाएंगे दारमा और व्यास घाटी के गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक कापड़ी
पिथौरागढ़। चीन सीमा से लगे दारमा और व्यास वैली के गांव जल्द बिजली से जगमगाएंगे। यहां बिजली पहुंचाने के लिए यूपीसीएल ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। सर्वे कार्य पूरा होते ही दारमा और व्यास वैली में 33 केवी बिजली लाइन पहुंचाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इन गांवों के लोग सोलर ऊर्जा या फिर डीजल, मिट्टी तेल से उजाला करते हैं।
चीन सीमा पर तवाघाट से लिपुलेख करीब 95 किमी सड़क पहुंचाने के बाद ही सरकार ने सीमावर्ती गांवों में बिजली और संचार सेवा पहुंचाने का कार्य तेज कर दिया है। सड़क के पहुंचने के बाद सीमावर्ती गांवों में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं।
यूपीसीएल ने दारमा और व्यास वैली के 21 गांवों को ग्रिड से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए यूपीसीएल ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। यूपीसीएल ने कुछ समय पूर्व दारमा और व्यास वैली के गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए 33 केवी विद्युत लाइन पहुंचाने का प्रस्ताव भेजा था। जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद यूपीसीएल ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य नहीं हो सका पूरा
पिथौरागढ़। इन गांवों को रोशन करने के लिए पूर्व में उरेडा छोटी जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य कर रहा है लेकिन विषम परिस्थतियों के कारण इन गांवों में उरेडा आज तक जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाया है। सोलर पैनल भी अधिक कारगर नहीं हो पाए हैं।
इन गांवों को मिलेगा फायदा
व्यास वैली के सात गांव : बूंदी, गर्ब्यांग, नपलच्यू, गुंजी, नाभी, रोंगकांग
भारत के अंतिम गांव: कुटि
दारमा घाटी के गांव: सेला, चल, नागलिंग, दुग्तू, सौन दांतू, बौन, फिलम, गो, ढांकर, तिदांग, मार्छा और सीपू
चीन और नेपाल सीमा से लगी चौकियों में भी पहुंचाई जाएगी बिजली
पिथौरागढ़। यूपीसीएल गांवों के साथ-साथ नेपाल और चीन सीमा से लगी सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कार्यालय, चौकी, बीओपी को भी बिजली पहुंचाएगा। चौकियों और पोस्टों में बिजली पहुंचने के बाद देश की सुरक्षा में दिन रात जुटे सैनिकों को भी लाभ मिलेगा। वर्तमान में अग्रिम चौकियों में सोलर और जेनरेटर से बिजली की व्यवस्था हो रही है। संवाद
चीन सीमा से लगे दारमा और व्यास वैली के गांवों को ग्रिड से जोड़ने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
-आरएस गुंज्याल, अधीक्षण अभियंता, यूपीसीएल पिथौरागढ़।