{"_id":"651715aa41aa6c37d901f272","slug":"villagers-will-go-on-hunger-strike-if-road-is-not-asphalted-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-5197-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करेंगे ग्रामीण
Fri, 29 Sep 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क में डामरीकरण करने की मांग को लेकर डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपते जाजरदेवल क्षेत्रवासी। सं
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे जाजरदेवल- खाकर- नैनीसैनी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे बने हैं। इस वजह से वाहनों का संचालन करने में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने सड़क का शीघ्र डामरीकरण नहीं करने पर 10 अक्तूबर से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को जाजरदेवल क्षेत्रवासियों ने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपकर सड़क की स्थिति से अवगत कराया। कहा कि जाजरदेवल से नैनी सैनी को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद उनकी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए करोड़ों रुपये से शहर की सड़कें चमकाई जा रही हैं। लेकिन इस महत्वपूर्ण सड़क को उपेक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने चेतावनदिी कि शीघ्र सड़क का डामरीकरण का कार्य नहीं किया गया तो वह 10 अक्तूबर से कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में मोहित जोशी, निर्मल लोहिया, नरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, शंकर सिंह, बलदेव राज, निखिल ऐरी, नरेश जोशी, हरीश राम, हिमांशु पोखरिया आदि लोग शामिल थे।