उत्तराखंड: कालाढूंगी में बौर कैनाल में गिरा तेंदुए का बच्चा, ग्रामीणों ने बचाया
कालाढूंगी में रुड़की के पास बहने वाली बौर कैनाल में बुधवार सुबह तेंदुए का बच्चा गिर गया। आसपास उसकी मां भी दिखाई दी। बच्चे को नहर में फंसा देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।
विस्तार
कालाढूंगी में रुड़की के पास से बहने वाली बौर कैनाल में बुधवार सुबह तेंदुए का बच्चा गिर गया। आसपास उसकी मां भी दिखाई दी। बच्चे को नहर में फंसा देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया।
ग्रामीण दिलीप सिंह नेगी के अनुसार, ग्रामीणों ने नहर में बांस डालकर तेंदुए के बच्चे को बाहर निकलने में मदद की। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर जंगल की ओर छोड़ दिया गया। कुछ देर बाद उसकी मां भी मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ लेकर जंगल की ओर चली गई।
99 आरक्षी नैनवाल निधन पर शोक
पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात आरक्षी प्रकाश नैनवाल का 30 सितंबर को स्वास्थ्य खराब होने के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी मंजुनाथ टीसी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ जगदीश चंद्र, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद और प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।