फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers of Pangla sat on dharna for the third day

तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे पांगला के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Pangla sat on dharna for the third day
धारचूला तहसील में धरने में बैठे पांगला के ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत पांगला को संचार सेवा से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीसरे दिन भी तहसील कार्यालय में धरना किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ग्राम पंचायत पांगला के बैनर तले शुक्रवार को ग्रामीण तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे।
समिति अध्यक्ष पूर्व प्रधान देवकी बिष्ट और समिति के संरक्षक जनक सिंह बिष्ट ने कहा कि धरने के तीन दिन होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जब तक प्रशासन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पांगला के ग्रामीण, आईटीबीपी, एसएसबी और अन्य सुरक्षा बलों के जवान बदहाल संचार सेवा से परेशान हैं। लोगों को मजबूरन नेपाली संचार कंपनी का सहारा लेना पड़ रहा है या 35 किमी दूर धारचूला जाकर फोन पर बात करनी पड़ती है। उन्होंने व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। धरने पर देवकी देवी, जनक सिंह बिष्ट, वीर सिंह प्रकाश सिंह और लाल सिंह बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed