{"_id":"663130decb147a430d05caa9","slug":"vehicles-parked-on-the-roadside-being-taken-to-the-police-line-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112764-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पुलिस लाइन पहुंचाए जा रहे सड़क किनारे पार्क वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पुलिस लाइन पहुंचाए जा रहे सड़क किनारे पार्क वाहन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को उठाकर पुलिस लाइन पहुंचाना शुरू कर दिया है।
एसडीएम आशीष मिश्रा और सीओ परवेज अली ने यातायात व्यवस्था को लेकर टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ नगर में केएमओयू स्टेशन से लेकर गुप्ता तिराहा, अपटेक तिराहा, नगरपालिका, घंटाकरण, सिल्थाम, वड्डा तिराहा, रोडवेज तिराहा, टनकपुर तिराहा, कुमौड़ तिराहा और अन्य व्यस्ततम सड़क मार्गों में किसी भी प्रकार के चौपहिया टैक्सी, निजी वाहनों को सड़क किनारे पार्क नहीं किया जाएगा। कई बार चेतावनी देने के बाद भी सड़क किनारे स्थायी रूप से पार्क किए गए चौपहिया वाहनों को सीज कर, क्रेन के माध्यम से खींचकर पुलिस लाइन पहुंचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद