{"_id":"660a776836c86b9c3d0c4f70","slug":"vehicles-brakes-failed-and-steering-locked-team-narrowly-escaped-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-111772-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वाहन का ब्रेक फेल और स्टेयरिंग लॉक हुआ, बाल-बाल बची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वाहन का ब्रेक फेल और स्टेयरिंग लॉक हुआ, बाल-बाल बची टीम
Mon, 01 Apr 2024 02:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तीन सदस्यीय एफएसटी (उड़नदस्ता दल) टीम के वाहन का ब्रेक फेल होने के साथ ही स्टेयरिंग लॉक हो गया। गनीमत नही कि दल के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।
टीम लीडर पाॅलिटेक्निक काॅलेज बासबगड़ के प्रधानाचार्य विवेक सिंह कपकोटी ने बताया कि टीम गिरगांव बिर्थी से नाचनी लौट रही थी। मडलकिया के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल होने के साथ ही स्टेयरिंग लॉक हो गया। चालक दान सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन को सड़क किनारे बनी नाली में घुसाकर रोका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कपकोटी ने बताया कि उन्होंने वाहन से उतरकर तहसील प्रशासन को हादसे की सूचना दी। प्रशासन ने मौके पर राजस्व टीम और मेकेनिक को भेजा। कपकोटी ने कहा कि परिवहन विभाग को लोकसभा जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए लगाए जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच करानी चाहिए। टीम में भगत राम और सुरेश राम भी शामिल रहे। संवाद