फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helicopter took off after a three-day suspension

Pithoragarh News: तीन दिन की रोक के बाद उड़ा हेलिकॉप्टर

Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Helicopter took off after a three-day suspension
पिथौरागढ़। मौसम मेहरबान रहा तो तीन दिन बाद पहली शिफ्ट में पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। दोपहर बाद मौसम में खराबी आई और दूसरी शिफ्ट में इस सेवा पर फिर से ब्रेक लग गया। ऐसे में यात्रियों को निराश होकर टैक्सी से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के चलते डीजीसीए के मानकों के अनुरूप बीते 11 से 13 सितंबर तक पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और अल्मोड़ा रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक थी। सोमवार को मौसम कुछ मेहरबान रहा और सुबह की शिफ्ट में तय रूटों पर हेली सेवा संचालित हुई।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर पहले नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से हेलिकॉप्टर ने मुनस्यारी के लिए उड़ान भरी। वहां से नैनीसैनी लौटकर हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्द्वानी से अल्मोड़ा और अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के बीच भी सुबह की सेवा संचालित हुई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ा तो दूसरी शिफ्ट में यह सेवा ठप हो गई। फ्लाइट कैंसिल होने से नैनीसैनी के साथ ही हल्द्वानी, मुनस्यारी और अल्मोड़ा में हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रहे यात्रियों को निराश होना पड़ा। कई यात्रियों ने यात्रा स्थगित कर घर का रुख किया तो कई टैक्सी के सहारे गंतव्य को रवाना होने के लिए मजबूर हुए।

18 से देहरादून रूट पर उड़ान भरेगा विमान
पिथौरागढ़। तकनीकी दिक्कत से नैनीसैनी से दिल्ली और देहरादून रूट पर संचालित विमान सेवा भी बीते एक सप्ताह से बंद है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अब देहरादून रूट पर विमान 18 सितंबर जबकि दिल्ली रूट पर 21 सितंबर से उड़ान भरेगा। तब तक यात्रियों को टैक्सी या रोडवेज बस से सफर करना होगा। संवाद


..........
सुबह की शिफ्ट में मौसम का साथ मिलने पर हेलिकॉप्टर सेवा संचालित हुई। दूसरी शिफ्ट मौसम में खराबी से स्थगित करनी पड़ी। फिलहाल विमान सेवा भी बंद है। -संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article