फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicles are stuck on the road, government ration is not reaching the village

Pithoragarh News: सड़क पर फंस रहे वाहन, गांव तक नहीं पहुंच रहा सरकारी राशन

Wed, 20 Aug 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 20 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are stuck on the road, government ration is not reaching the village
बेड़ीनाग थाने में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार। संवाद
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना-ख्वांकोट सड़क पर लगातार हो रहे भूस्खलन से क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मलबे में वाहन फंस रहे हैं। ऐसे में चालक वाहनों का संचालन करने से हाथ पीछे खींच रहे हैं।
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही न होने से महतगांव में सरकारी राशन नहीं पहुंच पा रहा है इससे एक हजार से अधिक की आबादी परेशान है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता पोखरिया, प्रधान हेम पांडे, पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सड़क ठीक करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


--
भूस्खलन से खतरे में आया पुलिस थाना

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बेड़ीनाग थाना खतरे की जद में आ गया है। बीते मंगलवार हुई भारी बारिश से थाने के मुख्य भवन के पास सुरक्षा दीवार ढह गई। यहां लगातार भूस्खलन जारी है। भवन के दूसरी तरफ एक साल पूर्व ध्वस्त हुई दीवार अब तक नहीं बन सकी है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed