फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicle reached Milam from Munsiyari for the first time

Pithoragarh News: पहली बार मुनस्यारी से मिलम पहुंचा वाहन, जिप्सी से पहुंचे तीन यात्री; कहा- सफर रहा शानदार

Wed, 30 Oct 2024 12:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Oct 2024 12:29 PM IST
सार

राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह जंगपांगी समेत तीन लोग मुनस्यारी से मिलम तक जिप्सी से पहुंचने वाले प्रथम यात्री बन गए हैं। उन्होंने बताया की मिलम तक का सफर शानदार रहा।

विज्ञापन
Vehicle reached Milam from Munsiyari for the first time
जिप्सी से मिलन पहुंचने वाले पहले यात्री बने गजेंद्र, प्रकाश, चंदू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह जंगपांगी, प्रकाश सिंह रावत और चंदू लसपाल मुनस्यारी से मिलम तक जिप्सी से पहुंचने वाले प्रथम यात्री बन गए हैं। रविवार की सुबह 11 बजे गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों जिप्सी से मिलम के लिए रवाना हुए। तीनों सोमवार शाम मिलम की यात्रा से लौट आए हैं। उन्होंने बताया की मिलम तक का सफर शानदार रहा।

विज्ञापन

गजेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग चार घंटे में वे लोग मिलम पहुंच गए थे। बताया की सड़क की स्थिति ठीक है। बीआरओ की ओर से अभी सड़क पर आवागमन शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते सेना, आईटीबीपी के जवानों को अभी पैदल ही रवाना होना पड़ रहा है। अगर बीआरओ प्रयास करे तो शीघ्र ही सड़क पर डामरीकरण हो सकता है।

विज्ञापन

गजेंद्र सिंह ने बताया की बतौर प्रथम यात्री अपनी जिप्सी से पहुंचने पर सेना के जवानों ने स्नेह से उनका स्वागत किया। इस दौरान जवानों से उच्च हिमालयी क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में भी चर्चा हुई। मुनस्यारी-मिलम सड़क पर लगभग 24 किमी तक एबीसीआई कंपनी ने डामर बिछा दिया है। शेष 41 किमी पर अभी डामर होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed