Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vat Savitri: Worshiped for long life of husband

Pithoragarh News: वट सावित्रीः पति की लंबी उम्र के लिए की पूजा अर्चना

Fri, 19 May 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vat Savitri: Worshiped for long life of husband
चंपावत/लोहाघाट। जिले के विभिन्न स्थानों में महिलाओं ने शुक्रवार को वट सावित्री व्रत रखकर पूजा अर्चना की और पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा की। सुबह से मंदिरों और वट वृक्ष के पास रौनक रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की पूजा की सामग्री, सत्यवान-सावित्री की मूर्ति, बांस का पंखा, लाल धागा, धूप, मिट्टी का दीपक, घी, फूल, फल, चना, रोली, कपड़ा, सिंदूर, जल से भरे कलश को साथ रखकर पूजा की। महिलाओं ने वट वृक्ष के तने पर कच्चा धागा बांधा परिक्रमा के पश्चात वट सावित्री व्रत की कथा सुनी और वस्त्र, फल, मिठाई आदि रखकर दान किया। वट सावित्री व्रत को सौभाग्य, दीर्घायु और आरोग्य प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जो भी स्त्री वट सावित्री व्रत रखती है, उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति को दीर्घायु मिलती है। पूजा-अर्चना पंडित बसंत बल्लभ पांडेय, पंडित गिरीश कलौनी, अमित पांडेय, प्रकाश पांडेय, पप्पू चौबे, मदन कलौनी ने संपन्न कराई। इस दौरान निर्मला देवी, नीलम देवी, प्रियंका देवी, रेनू ओली, मंजू ओली, सुशीला पंत, साक्षी चतुर्वेदी, मीना चतुर्वेदी, सरोज चतुर्वेदी, सुशीला चौबे, उर्मिला चतुर्वेदी, सोनी चतुर्वेदी, सुनीता चतुर्वेदी, जानकी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में भी व्रती महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। टनकपुर में हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण स्थित वट वृक्ष की पूजा के लिए दिनभर व्रतधारी महिलाओं की भीड़ लगी रही। बनबसा में सैनिक छावनी स्थित शिव मंदिर और स्ट्रांग फार्म गेट के पास स्थित वट वृक्ष में भी पूजा के लिए दिनभर व्रतधारी महिलाओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
सुहाग की रक्षा को सुहागिनों ने रखा व्रत

क्रासर: सुहागिनों ने मंदिरों में की वट वृक्ष की पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में वट सावित्री का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने व्रत रख मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुहाग की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि की कामना की।


जिला मुख्यालय के घंटाकरण और घुपौड़ मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने को सुहागिनों की भीड़ लगी रही। सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर रक्षा धागा बांधा। मंदिर में पंडितों ने पाठ भी पढ़ा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी गाए। लिंक रोड, जीआईसी रोड, सरस्वती विहार कालौनी समेत कई जगहों पर दोपहर में सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पंडितों ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह सावित्री ने यमराज का पीछा कर उनसे वरदान मांगते हुए न केवल अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाए बल्कि उनका खोया राजपाट भी वापस पाया। उधर, गंगोलीहाट के लाली गांव में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। बीणा महादेव मंदिर में सेराघाट में सुहागिनों ने पूजा की। पुजारी रमेश भट्ट ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। यहां मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन जोशी, रजनी जोशी, पूजा, ज्योति, मनीषा, रेखा, यशोदा समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। थल में सुहागिनों ने वट सावित्री का पूजन किया। बालेश्वर मंदिर, मल्ली धारा, सत्याल गांव माता की कुटिया में स्थित वट वृक्ष पूजन को पहुंचे। सत्याल गांव में आचार्य हरीश चंद्र उपाध्याय, मल्लीधारा में जगदीश चंद्र जोशी ने पूजा कराई। यहां नीता, दीपा जोशी, शशिकला, जीवंती, राखी, दीपा वर्मा, कमला समेत कई सुहागिन मौजूद रहीं। बेड़ीनाग, कनालीछीना, अस्कोट, बंगापानी क्षेत्रों में भी बट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed