फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Various programs organized across the district on State Foundation Day

Pithoragarh News: राज्य स्थापना दिवस पर जिले भर में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Thu, 09 Nov 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Various programs organized across the district on State Foundation Day
पिथौरागढ़ के सरस्वती देव सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को छात्रवृ​त्ति देती ड
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्व सैनिक संगठन ने उल्का देवी मंदिर परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रवृति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय के कक्षा छह से 12 तक के 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से संचालित किशन चंद्र शिक्षा सहायतार्थ, स्व. अर्जुन सिंह भंडारी, डॉ. अरुण कुमार पुनेठा, निर्मला पुनेठा, स्वर्गीय भागीरथी देवी, मोतीराम भट्ट स्मृति, स्व. त्रिलोकी देवी, स्व. धर्मानंद पुनेठा स्मृति विभिन्न छात्रवृति का वितरण किया। वहां सीईओ अशोक जुकरिया, प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट आदि थे। मूनाकोट में क्षेत्र प्रमुख नीमा वल्दिया की अध्यक्षता में बहुउदेश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीईओ आशा मेहता ने किया। स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

--
उक्रांद ने शहीदों को किया याद



पिथौरागढ़। उक्रांद ने राज्य स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, चंद्रशेखर कापड़ी ने कहा कि 23 वर्ष बाद भी राज्य आंदोलन की अवधारण के अनुरूप कार्य नहीं हो पाए हैं। राज्य के शहीदों के सपने को पूरे करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। आज राज्य में भ्रष्टाचार फैल रहा है। युवा नशे का आदी हो रहा है। इस मौके पर प्रेम सिंह बोरा, चंद्र प्रकाश कोहली, राधिका शर्मा, मदन पोखरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताएं
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस पर ग्रीन वैली विद्यालय कार्यक्रम किए गए। कुमाऊनी वेशभूषा प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम कराए गए। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि बबीता पाठक, मैनेजर कनिका जोशी, संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी, प्रधानाचार्य रुचि मेहता रहे। मूनाकोट के जीआईसी पीपलकोट में सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में अजय कुमार प्रथम, संजय द्वितीय, चेतन तृतीय, भाषण में साहिल प्रथम, आशुतोष द्वितीय, प्रीतम तृतीय रहे। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने विजेताओं को सम्मानित किया। संवाद

--
रामलीला मैदान में खाली पड़ी रही कुर्सियां
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में प्रशासन की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग के साथ ही पशुपालन, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, जिला उद्योग केंद्र और नगरपालिका की ओर से स्टाल लगाए थे। इन स्टाल में कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन कोई लोग पंडाल में नहीं आया। चिकित्सा विभाग ने करीब 13 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। कार्यक्रम में गिने चुने लोगों के पहुंचने से स्टाल में उपस्थित अधिकारी भी धूप सेकते रहे। मंच से लेकर आगंतुकों के लिए रखी गई कुर्सियां भी खाली रहीं। बाद में नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, सीडीओ वरुण चौधरी ने स्टाल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर ईओ राजदेव जायसी आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed