{"_id":"68caeb64cb006a2b2c08ed88","slug":"valley-farmers-learn-the-intricacies-of-seabuckthorn-production-in-leh-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-132595-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: घाटी के किसानों ने लेह में सीखीं सीबकथोर्न के उत्पादन की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: घाटी के किसानों ने लेह में सीखीं सीबकथोर्न के उत्पादन की बारीकियां
Wed, 17 Sep 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के दारमा और चौंदास के किसान लेह में विशेषज्ञों के साथ। स्रोत : वन विभाग
पिथौरागढ़। अब सीमांत जिले के दारमा और चौंदास घाटी में वन विभाग के सहयोग से सीबकथोर्न यानि बन चूक का उत्पादन होगा। इसके उत्पादन से यहां के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। दोनों घाटियों के 14 किसानों ने विशेषज्ञों के साथ लेह के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर पहुंचकर सीबकथोर्न के उत्पादन की बारीकियां सीखीं।
डीएफओ आशुतोष सिंह ने बताया कि जिले की दारमा और चौंदास घाटियां सीबकथोर्न के उत्पादन के लिए बेहतर हैं। यहां इसके उत्पादन से किसानों को जोड़कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल विभाग ने शुरू की है। दोनों घाटियों के 14 किसानों के साथ ही सरपंच और वन विभाग के कर्मियों को डॉ. विजय प्रसाद के नेतृत्व में सीबकथोर्न के उत्पादन की बारीकियां सीखने लेह के डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर भेजा गया। सभी को इसकी खेती, ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग, पैकिंग और मार्केटिंग के तरीके बताए गए।
उन्होंने बताया कि हिमालयी क्षेत्रों में सीबकथोर्न के उत्पादन की बेहतर संभावनाएं हैं। यह शुगर, लीवर, एलर्जी आदि बीमारियों के इलाज में उपयोगी है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही खून को पतला करने में कारगर है। बताया कि संस्थान के प्रमुख डॉ. ओपी चौरसिया ने सीबकथोर्न के उत्पादन की नई तकनीक को उत्तराखंड में लागू करने का भरोसा दिया है। कहा कि किसानों ने लेह में सीबकथोर्न के प्राकृतिक स्थानों का भी भ्रमण किया।