फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vacant posts of Tehsildar and Naib Tehsildar in Pithoragarh district

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के पद रिक्त

Fri, 12 Jan 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vacant posts of Tehsildar and Naib Tehsildar in Pithoragarh district
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लंबे समय से तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके बाद भी सरकार की ओर से नियुक्ति को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पदों के रिक्त होने से लोगों को प्रमाणपत्र बनाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में 12 तहसील और एक उप तहसील है। इन तहसीलों के लिए एसडीएम के छह पद स्वीकृत हैं। जिले में लंबे समय से एसडीएम का एक पद रिक्त चल रहा है। इसके अलावा इन तहसीलों में जिले की 12 तहसीलों में सिर्फ एक तहसीलदार कार्यरत हैं। यहां 11 पद रिक्त चल रहे हैं। दाे तहसील प्रभारी तहसीलदार और और नौ तहसील नायब तहसीलदार के भरोसे चल रही हैं। जिले में नायब तहसीलदार के 13 पद स्वीकृत हैं। जिले में एक नायब तहसीलदार और चार प्रभारी तहसीलदार कार्यरत हैं। जिला प्रशासन भी लंबे समय से शासन को तहसीलदार, नायब तहसीलदारर और एसडीएम की नियुक्ति को लेकर पत्र लिख रहा है। इसके बाद भी नियुक्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

---------
इनसेट कोट-
तहसीलों में लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े इस लिए नायब तहसीलदारों को तहसीलों की जिम्मेदारी दी गई है। तहसील में कामकाज को आने वाले लोगों का प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed