फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Storm Chairs in Pithoragarh and Kapurthala semi-finals

उत्तराखंड स्टार्म चेजर्स पिथौरागढ़ और कपूरथला सेमीफाइनल में

Wed, 21 Jun 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Storm Chairs in Pithoragarh and Kapurthala semi-finals
फुटबाल के दूसरे मैच में भिड़ती उत्तराखंड और आरसीएफ कपूरथला की टीम - फोटो : अमर उजाला

तृतीय ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट में मुंबई कस्टम की टीम ने ओएनजीसी मुंबई को 2-0 से पराजित किया। उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स पिथौरागढ़ और आरसीएफ कपूरथला के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 गोल से बराबर रहा। पूल ए से उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स पिथौरागढ़ और आरसीएफ कपूरथला सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को देवसिंह खेल मैदान में पहला मुकाबला मुंबई कस्टम और ओएनजीसी मुंबई के बीच हुआ। पहले हाफ के 20वें मिनट में मुंबई कस्टम के फ्रांसिस्को ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। पहले हाफ में ओएनजीसी की टीम गोल करने में नाकाम रही। दूसरे हाफ में भी मुंबई कस्टम की टीम हावी रही। दूसरे हाफ के 5वें मिनट में मुंबई कस्टम के नजीर ने गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। ओएनजीसी की टीम गोल उतारने में नाकामयाब रही। ओएनजीसी के सत्यम को खतरनाक खेल के लिए निर्णायक ने लाल कार्ड दिखाया। मुख्य निर्णायक मनीष वशिष्ठ थे। मुख्य अतिथि डा. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ फुटबालर संजय मल थे। 
विज्ञापन


दूसरा मैच उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स पिथौरागढ़ और वर्ष 2015 की विजेता आरसीएफ कपूरथला के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में पहले हाफ के 30वें मिनट में कपूरथला के बलतेज सिंह ने पहला गोल दागा। दूसरे हाफ के दूसरे मिनट में पिथौरागढ़ के शिशिर साह ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ के 9वें मिनट में कपूरथला के गुरप्रीत सिंह ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 24वें मिनट में पिथौरागढ़ के शैलेंद्र नेगी ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। आंखों देखा हाल खेल उद्घोषक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने देवसिंह खेल मैदान में पानी की टंकी के निर्माण के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मोहन लाल चौधरी, सुरेंद्र वर्मा, रमेश पुनेठा, ललित उपाध्याय थे। आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि पूल ए से 5-5 अंकों के साथ उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स पिथौरागढ़ और आरसीएफ कपूरथला सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ की टीम पर इनामों की बौछार 
एक गोल से पिछड़ने के बाद पिथौरागढ़ की टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों ने इनामों की घोषणा की। पिथौरागढ़ की ओर से पहला गोल मारने पर प्रियंका फैशन कलेक्शन के स्वामी ललित बोहरा ने 3000, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लुंठी ने 2000 रुपये का नकद इनाम दिया। पिथौरागढ़ की ओर से दूसरा गोल मारने पर ललित बोहरा ने फिर से 3000 रुपये का इनाम दिया। 


उत्तराखंड से लगातार 8 बार नेशनल खेल चुके शिशिर 
उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स पिथौरागढ़ की ओर से खेल रहे शिशिर साह उत्तराखंड की टीम से लगातार आठ बार नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। उत्तराखंड पुलिस के जवान शिशिर वर्ष 2008 में भारत की टीम से अंडर 19 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। पिथौरागढ़ की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिशिर राज्य और पिथौरागढ़ में फुटबाल के स्तर को बढ़ाने के लिए बेहतर कोच और सुविधाओं की दरकार बताते हुए कहते हैं कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, जरूरत उनको तराशने की है। शिशिर पिथौरागढ़ में लगातार हो रहे ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट को फुटबाल की बेहतरी के लिए मुफीद मानते हैं। कहते हैं पिथौरागढ़ फुटबाल में पहले से ही आगे रहा है, आने वाले समय में पिथौरागढ़ फुटबाल के क्षेत्र में और आगे जाएगा।

आज के मैच 
गढ़वाल हीरोज दिल्ली और यूनियन बैंक मुंबई दोपहर 1.30 बजे से
पंजाब पुलिस और बीएसएफ जालंधर शाम को 3 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed