फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand State Foundation Silver Jubilee Ultra Marathon held at an 14500 feet altitude in Dharchula

पहली बार हुई हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन: 14500 फीट की ऊंचाई पर दौड़े 700 धावक, पौड़ी की बेटी ने मारी बाजी

Sun, 02 Nov 2025 06:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Nov 2025 06:25 PM IST
सार

Uttarakhand News: 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा मैराथन 14500 हजार फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश क्षेत्र में ज्योलिंगकांग से प्रारंभ हुई, जिसमें देश के 22 राज्यों से 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand State Foundation Silver Jubilee Ultra Marathon held at an 14500 feet altitude in Dharchula
आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पौराणिक और आध्यात्मिक धरोहर स्थल आदि कैलाश क्षेत्र में रविवार को राज्य की पहली हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया गया। राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में यह आयोजन उत्तराखंड की साहसिक खेल क्षमता, प्राकृतिक धरोहर और पर्यटन संभावनाओं के नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। महिला वर्ग में पौड़ी गढ़वाल की मीनाक्षी 60 किमी की अल्ट्रा मैराथन में प्रथम स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में 60 किलोमीटर दौड़ के प्रतिभागी चमोली के दिगंबर सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


बता दें कि 60 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा मैराथन 14500 हजार फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश क्षेत्र में ज्योलिंगकांग से प्रारंभ हुई, जिसमें देश के 22 राज्यों से 700 से अधिक धावकों ने भाग लिया। 14 से 10 हजार फीट की ऊंचाई के बीच कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण हिमालयी ट्रैक में प्रतिभागियों ने साहस, धैर्य और फिटनेस का अद्भुत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


President Haridwar Visit: पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, छात्र-छात्राओं को दिए मेडल
विज्ञापन
विज्ञापन


60 किमी मैराथन का शुभारंभ सुबह 6 बजे केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा और अन्य अतिथियों ने किया। यह दौड़ आदि कैलाश क्षेत्र से शुरू होकर कालापानी और कालापानी से वापस गुंजी आकर समाप्त हुई। मैराथन संपन्न होने पर प्रतिभागियों ने उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

धावकों ने कहा कि आईटीबीपी और भारतीय सेना का सहयोग और मार्गदर्शन सराहनीय रहा, जिसने इस कठिन रूट पर आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाया। आयोजन के दौरान स्थानीय जनता में भारी उत्साह दिखा और सैकड़ों लोगों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed