फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   An examination center will be set up in Binwalgaon for the first time

Pithoragarh News: बिनवालगांव में पहली बार बनेगा परीक्षा केंद्र

Fri, 30 Oct 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
An examination center will be set up in Binwalgaon for the first time
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई जनपदीय समिति की बैठक में परिषदीय परीक्षा 2027 और परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2026 (द्वितीय) के लिए जिले में 45 परीक्षा केंद्र तय किए गए, जिनमें 44 मिश्रित और एक एकल केंद्र है। पाटी ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय इंटर कॉलेज बिनवालगांव को पहली बार केंद्र बनाया गया है, जिससे यहां के विद्यार्थियों को करीब 26 किमी दूर मछियाड़ नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोली का केंद्र भिंगराड़ा (15 किमी) से बदलकर दुबचौड़ा (12 किमी) करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने 60 से कम परीक्षार्थी होने पर भी सूखीढांग, रमक, गरसाड़ी और बिनवालगांव समेत कई विद्यालयों को केंद्र बनाने को कहा। उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 90 तो इंटर में 32 बालिकाएं कम
चंपावत। जिले में शिक्षा विभाग उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गई है, लेकिन पिछले साल की अपेक्षा इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 90 बालिकाएं कम हैं। जबकि इंटर में 32 बालिकाएं कम हैं। जबकि हाईस्कूल और इंटर में परीक्षा देने वाले बच्चों की संख्या इस बार 43 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षा के लिए 6277 संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 2809 छात्र-छात्राएं हैं। इसमें 1489 बालक और 1320 बालिकाएं संस्थागत हैं। हाईस्कूल में 20 बालक अधिक हैं। जबकि 20 बालिकाएं कम हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 2468 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें 1217 बालक और 1251 बालिकाएं शामिल हैं। पिछले बार की तुलना में इंटर में 23 बालक अधिक हैं। जबकि 32 बालिकाएं कम हैं। प्रभारी सीईओ मान सिंह ने बताया कि परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्र सभी मूलभूत व्यवस्थाएं ठीक की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में बालकों की संख्या अधिक है।
----
वर्ष -बालक-बालिकाएं
2027
हाईस्कूल- 1489-1320-
इंटर-1217-1251-
-----
वर्ष-बालक-बालिकाएं
2026-
हाईस्कूल -1469-1410-
इंटर-1194-1283
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed