फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fair price shop dealers raise their voices, demanding an honorarium

Pithoragarh News: मानदेय की मांग पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने भरी हुंकार

Fri, 30 Oct 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fair price shop dealers raise their voices, demanding an honorarium
पिथौरागढ़। कमेटी गठन के एक साल बाद भी मानदेय नहीं मिलने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार तुरंत इस पर निर्णय नहीं लेती है तो राशन वितरण बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। पांडेय ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता मानेदय की मांग पर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले में सरकार ने एक वर्ष पूर्व एक कमेटी गठित की थी इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार सस्ता गल्ला विक्रेताओं को जल्द मानदेय देने की घोषणा नहीं करती है तो राशन वितरण बंद कर वे सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने डीएम आशीष कुमार भटगाईं के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कापड़ी, संतोष पंत, भागीरथी बिष्ट, कैलाश चंद्र जोशी, ललित महर, भगवान सिंह, माधवानंद कापड़ी, भूपेंद्र सिंह रावल, शिवलाल, भूपाल दत्त, नीरज चंद, गणेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed