फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rs 2.50 crore sanctioned for the rejuvenation of 30 dilapidated schools

Pithoragarh News: 30 जर्जर विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 2.50 करोड़ रुपये स्वीकृत

Fri, 30 Oct 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.50 crore sanctioned for the rejuvenation of 30 dilapidated schools
चंपावत। जिले के जर्जर हो चुके विद्यालयों के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन ने करीब 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे जिले के लगभग 30 विद्यालयों में मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने उन विद्यालयों को चिह्नित किया है जिनकी भवन स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी थी।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से इन विद्यालयों में भवनों की मरम्मत, जीर्णोद्धार और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप आगामी तीन माह में पूरे करने का लक्ष्य है जिसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।
डीएम ने कहा कि जर्जर भवनों के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को हो रही परेशानी को दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है। कायाकल्प के बाद बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed