Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Sisters tie Rakhi on brothers wrists

Rakhi 2024: पिथौरागढ़ जिले में उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Mon, 19 Aug 2024 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2024 05:29 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। 

 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Sisters tie Rakhi on brothers wrists
पिथौरागढ़ जिले में उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी खुशहाली की कामना की।

जिला मुख्यालय के साथ ही थल, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, धारचूला, अस्कोट, कनालीछीना, गणाई गंगोली, डीडीहाट सहित सभी स्थानों पर रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।वहीं भाइयों ने भी बहनों को आकर्षक उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। घरों में विभिन्न पकवान तैयार कर बहनों को परोसे गए।

विज्ञापन

घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने सेना, आईटीबीपी, पुलिस जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहां सोसायटी की सचिव प्रेमा सुतेड़ी, गिरीश चंद्र, रवि बोरा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद सड़कों ने बढ़ाई बहनों की मुश्किल, पैदल पहुंचीं भाई के घर
रक्षाबंधन पर बंद सड़कों ने बहनों की दिक्कत बढ़ाई। जिले में 33 सड़कें बंद होने से बहनों को भाईयों के घर पहुंचने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। डीडीहाट, धारचूला, बंगापानी, मुनस्यारी सहित अन्य हिस्सों में सड़कों के बंद रहने से बहनों को आठ से 12 किमी का पैदल सफर कर भाईयों के घर पहुंचना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बंद सड़कों के चलते वाहनों का संचालन ठप रहने से कई बहनें भाईयों के घर नहीं पहुंच सकी और उन्हें निराश होना पड़ा। रोडवेज और टैक्सी स्टेशन में भी खासी चहल-पहल रही। ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बसों का संचालन न होने से बहनों को मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिल सका और उन्हें मजबूरन टैक्सी से आवाजाही करनी पड़ी।

धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म
गणाई गंगोली में श्रावणी उपाकर्म विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। पवित्र घाटों और संगमों पर लोगों ने पवित्र स्नान किया। उपाकर्म के बाद जनेऊ धारण किया गया।

सेराघाट वीणेश्वर महादेव मंदिर के पास सरयू नदी के घाट पर ऋषि तर्पण कर जनेऊ की प्रतिष्ठा की गई। पंडित आनंद बल्लभ उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोगों को जनेऊ धारण करवाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में ऋषि तर्पण कार्यक्रम आयोजित होता है, इसमें नियोलिया, सेरा, बडौली, भनोली, भैंसियाछाना सहित विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

गोबर, भस्म और तुलसी की मिट्टी का उटवन लगाकर किया स्नान
श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों में के लोगों ने नदियों के किनारे ऋषि तर्पण कर जनेऊ धारण किया। नाचनी में कमल पाठक, भैंसखाल में गोवर्धन जोशी, कोटयूड़ा और बाथी गूठ में चंद्रशेखर जोशी, रिंकू जोशी ने यजमानों को गोबर, भस्म और तुलसी की मिट्टी का उवटन देह में लगाकर स्नान कराकर जनेऊ धारण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed