फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Problems raised in multipurpose camp in pithoragarh

बहुद्देशीय शिविर में उठीं समस्याएं: सड़क के लिए दी जमीन, 31 साल से कर रहे मुआवजे का इंतजार; DM ने दिया आश्वासन

Wed, 23 Oct 2024 12:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 12:50 PM IST
सार

जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ इसमें फरियादियों की भीड़ रही। जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम से साझा की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Problems raised in multipurpose camp in pithoragarh
बहुद्देशीय शिविर में स्टॉल का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन हुआ इसमें फरियादियों की भीड़ रही। जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम से साझा की। गेठीयागाड़ के लोगों ने कहा कि उन्होंने झूलाघाट-तालेश्वर सड़क के लिए अपनी जमीन दी लेकिन 31 साल बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोनिवि के ईई को उचित समाधान के निर्देश दिए।

मंगलवार को रामलीला मैदान आयोजित शिविर में 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं। इस दौरान सड़क, पानी, बदहल शौचालयों के मुद्दे छाए रहे। डीएम ने 22 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। शिविर में पहुंचे गेठियागाड़ के पुष्कर सिंह ने कहा कि वर्ष 1992 में झूलाघाट-तालेश्वर सड़क का निर्माण हुआ इसके लिए ग्रामीणों की जमीन कटी। अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। वहीं लोगों ने नगर में महिला शौचालयों की कमी और अन्य शौचालयों में बदहाल सफाई व्यवस्था का मामला उठाया। डीएम ने नगर निगम के ईओ को अतिरिक्त महिला शौचालयों का निर्माण करने के साथ अन्य शौचालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


गोगना के ग्रामीणों ने ऑलवेदर सड़क के चौड़ीकरण के दौरान गांव में मलबा गिरने से फसल बर्बाद होने की समस्या उठाई। डीएम ने एसडीएम को शीघ्र प्रभावित गांव में टीम भेजकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का गंभीरता से समाधान होना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिविर में ब्लॉक प्रमुख विण लक्ष्मी गोस्वामी, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, पीडी आशीष पुनेठा, डीडीओ रमा गोस्वामी, ईओ नगर निगम राजदेव जायसी, सीईओ हरक राम कोहली, ईई लोनिवि विवेक सक्सेना, महाप्रबंधक उद्योग विभाग कविता भगत सहित अन्य विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। संचालन उप एसडीएम सदर खुशबू पांडे ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क की सुधरेगी हालत
लोगों ने जिला अस्पताल से बेस को जोड़ने वाली बदहाल सड़क का मामला उठाया। लोगों ने कहा कि सड़क गढ्डों से पटी है। बीमारों का अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। डीएम ने लोनिवि को जल्द सड़क पर पैंचभरान करने, मलबे का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकरी सड़क पर वाहनों के पास होने लायक हर डेढ़ किमी में बनेंगे।

स्टॉलों के माध्यम से दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
बहुद्देशीय शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए इनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 15 बीपीएल कार्ड, 20 परिवार रजिस्टर, सात जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए। वहीं 18 लोगों को मौन पालन से जोड़ा गया। अटल आवास योजना के तहत दो, दिव्यांग पेंशन के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का निशुल्क उपचार किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed