दिव्यांग का घर जलकर राख: गरीब परिवार के मकान में लगी आग, सात लोगों के साथ रहता था ललित राम; देखें वीडियो
गंगोलीहाट पोखरी गांव के दिव्यांग ललित राम का आवासीय मकान आग से जल गया है। हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। इस कारण जनहानि नहीं हुई।
विस्तार
गंगोलीहाट पोखरी गांव के दिव्यांग ललित राम का आवासीय मकान आग से जल गया है। हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। इस कारण जनहानि नहीं हुई। दिव्यांग ललित राम के परिवार ने पंचायत घर में शरण ली है। उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है।
पोखरी गांव निवासी दिव्यांग ललित राम मंगलवार को पत्नी के साथ बच्चों के भरण पोषण के लिए रोड़ी तोड़ने गए थे। जिस समय आग लगी घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने ललित राम को सूचना दी। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग लगने से घर में रखा सामान राख हो गया। ललित राम दिव्यांग हैं। वह और उसकी पत्नी दोनों मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मकान में आग लगने की सूचना पाकर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया।
ये पढ़ें- Road Accident: सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम; बलराम शादीशुदा था
ललित राम का मकान सड़क किनारे है। गेहूं की फसल काटने के बाद भूसा आंगन में रखा हुआ था। अनुमान लगाया जा रहा है कि राहगीरों के धूम्रपान से भूसे तक आग पहुंची होगी। ललित राम ने एसडीएम से आवासीय मकान और मुआवजा देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनके चार छोटे-छोटे बच्चे और बूढी मां सहित सात लोगों का परिवार है।