{"_id":"66274d60a1db111f0a0662cf","slug":"uttarakhand-news-bus-fell-into-a-ditch-berinag-pithoragarh-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Berinag Bus Accident: उत्तराखंड में सुबह-सुबह सड़क हादसा, स्कूल बस पलटी; बच्चे घायल, पेड़ ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Berinag Bus Accident: उत्तराखंड में सुबह-सुबह सड़क हादसा, स्कूल बस पलटी; बच्चे घायल, पेड़ ने बचाई जान
Tue, 23 Apr 2024 12:05 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:05 PM IST
सार
Pithoragarh: बेरीनाग में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के चौकोड़ी में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हैं जिनका सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Kashipur: जो रोज दिखाता था लाड़-प्यार...उसी ने गला रेतकर झाड़ियों में फेंका, कारणों से अभी नहीं उठ सका पर्दा
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी के बच्चे और शिक्षक बस से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए जब चालक बस को रोककर उतरा तभी बस एकाएक ढलान पर अपने आप चली और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दुर्घटना में 10वीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन