फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand News: incident of attempt to murder a child in Kashipur is a topic of discussion

Kashipur: जो रोज दिखाता था लाड़-प्यार...उसी ने गला रेतकर झाड़ियों में फेंका, कारणों से अभी नहीं उठ सका पर्दा

Tue, 23 Apr 2024 10:01 AM IST
हीरा मेहरा राजीव कुमार, संवाद
राजीव कुमार, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:01 AM IST
सार

Kashipur News: अहद को आशू रोजाना ही घुमाता था। यही वजह थी कि नदीम और जीनत ने कभी भी नहीं सोचा कि आशू उनके जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा करेगा। 13 माह के मासूम को गला रेतकर मारने के प्रयास की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: incident of attempt to murder a child in Kashipur is a topic of discussion
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहद को आशू रोजाना ही घुमाता था। यही वजह थी कि नदीम और जीनत ने कभी भी नहीं सोचा कि आशू उनके जिगर के टुकड़े के साथ ऐसा करेगा। 13 माह के मासूम को गला रेतकर मारने के प्रयास की घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई वारदात के पीछे का कारण जानना चाह रहा है। सभी अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। इधर दिनभर पुलिस आरोपी से पूछताछ करती रही लेकिन उसने वारदात के पीछे की वजह से पर्दा नहीं उठाया।

विज्ञापन


मासूम अहद अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है। अपने कलेजे के टुकड़े की हालत देख जीनत के आंसू थम नहीं रहे हैं। वह उस क्षण को कोस रही है, जब उसने आशू को अहद को ले जाने दिया। पिता नदीम भी अपने बेटे के लिए परेशान है। उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। दोनों ऊपर वाले से बेटे की सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
विज्ञापन


नदीम ने बताया कि आशू उसके पास नौकरी करता है। वह उनके बेटे से खूब घुला-मिला रहता था और उसको आए दिन मेले में घुमाने भी ले जाता था। रविवार को भी जब वह अहद को घुमाने की बात कहने लगा तब नदीम और जीनत ने बिना कुछ सोचे उसे जाने दिया। उन्हें क्या पता था कि वह उनके इकलौते बेटे के साथ ऐसी हैवानियत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- पेयजल को लेकर हाहाकार: हल्द्वानी में जल संकट...तो पहाड़ में घाेड़ों से ढो रहे पानी, डीएम वंदना ने दी चेतावनी
 

इन सवालों के नहीं मिल रहे जवाब
ऐसी कौन सी परिस्थितियां रहीं कि आशू मासूम की जान का दुश्मन बन बैठा। कोई न कोई तो ऐसी गंभीर बात रही होगी। चाहे फिर वह मेहनताना की हो या फिर कोई पारिवारिक वजह या फिर कामकाज के दौरान कोई ऐसी बात बोलना, जो आशू के दिल को लग गई हो।

 

फोन पर सुनाई दी थी अहद की आवाज
काशीपुर। अहद के मामा सोहेल ने बताया कि बहन जीनत ने रात लगभग 11 बजे आशू को फोन किया था। तब आशू ने फोन पर बेटे की आवाज सुनाई थी। इस पर जीनत ने बेटे को जल्दी घर लाने के लिए कहा था। 

कुछ साल पहले भी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर चुका है आशू
काशीपुर। नदीम ने बताया कि लगभग 8-10 साल पहले आशू का सहारनपुर के बासठकुटा रोड निवासी सलमान से किसी बात पर विवाद हो गया था। तब आशू ने धारदार हथियार से उसके गले पर गहरा घाव किया था। उसका लंबे समय तक इलाज चला। मामले में आशू गिरफ्तार भी हुआ था। 
कुछ दिन पहले सौतेली मां कर चुकी है बच्ची की हत्या
बीती 17 अप्रैल की दोपहर में खड़कपुर देवीपुर में सौतेली मां लक्ष्मी देवी ने आठ वर्षीय सोनी पुत्री मोनू कुमार की बर्बरतापूर्वक पिटाई की और हत्या कर शव को एक निर्माणाधीन मकान में दबा दिया था। सोनी की मां की बीमारी से मौत हो गई थी। उसका पिता और दादी से अधिक लगाव था। यही कारण था कि सौतेली मां उससे द्वेष रखती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed