फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Board Result 2024: Anju got 24th position in inter merit list in uttarakhand

UK Board: पिथौरागढ़ की बेटी का कमाल, पिता मनरेगा में मजदूरी...तो मां बेचती है सब्जी; मेरिट लिस्ट में आया नाम

Tue, 30 Apr 2024 10:18 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Apr 2024 10:18 PM IST
सार

धारचूला राजकीय इंटर काॅलेज गलाती की छात्रा अंजू बिष्ट ने इंटर की परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अंजू को 500 में से 459 अंक प्राप्त हुए। उन्होंने मेरिट सूची में 24वां और जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Board Result 2024: Anju got 24th position in inter merit list in uttarakhand
अंजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला राजकीय इंटर काॅलेज गलाती की छात्रा अंजू बिष्ट पुत्री पान सिंह (दोपातल) ने इंटर की परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अंजू को 500 में से 459 अंक प्राप्त हुए। उन्होंने मेरिट सूची में 24वां और जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Board Result: छह साल पहले पिता को खोया...मां ने बढ़ाया हौसला; इंटर के टॉपर पीयूष ने सुनाई सफलता की कहानी

विज्ञापन
सरपंच प्रेम सिंह और क्लास टीचर हेम चंद्र जोशी ने बताया कि अंजू के पिता मनरेगा में मजदूरी करते हैं और मां विमला देवी गांव में ही दूध और सब्जी बेचती हैं। बता दें ग्राम पंचायत गलाती में वर्तमान समय में संचार सुविधा नहीं है। विषम परिस्थितियों में अंजू ने अपनी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। अंजू के मेरिट सूची में नाम आने पर प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र बिष्ट, हेम चंद्र जोशी और गुरुजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed