फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   UREDA to install solar lights till China border

चीन सीमा तक सोलर लाइटें लगाएगा उरेडा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
UREDA to install solar lights till China border
पिथौरागढ़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा चीन सीमा तक की पथ प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उरेडा करीब 460 सोलर लाइटें लगाने जा रहा है। इसके लिए शासन से 78 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीण लाइटें लगाने की मांग लंबे समय से कर रहे थे। इस पर जिला नियोजन अनुश्रवण समिति ने 460 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए उरेडा को प्रस्ताव भेजा जिस पर उरेडा ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरा होते ही सोलर स्ट्रीट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। ये लाइटें जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही चीन सीमा तक लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

बलुवाकोट कॉलेज में लगेगा पांच किलोवाट का सोलर प्लांट
पिथौरागढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगोलीहाट और डीडीहाट ब्लॉक ऑफिस में पूर्व में लगे पांच किलोवाट के सोलर पावर प्लांट को भी उरेडा ठीक करेगा। इसके अलावा बलुवाकोट डिग्री कॉलेज में पांच किलोवाट का नया सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। इसके बाद बिजली जाने की स्थिति में महाविद्यालय के कार्यालय के कामकाज प्रभावित नहीं होंगे। सोलर पावर प्लांट को ठीक करने और नया सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए शासन से 20 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में 460 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा बलुवाकोट महाविद्यालय में पांच किलोवाट का सोलर पावर प्लांट भी लगाएगा जाएगा। साथ की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और डीडीहाट ब्लॉक ऑफिस में पांच किलोवाट के सोलर पावर प्लांट को ठीक किया जाएगा।
-एसएस रावत, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी उरेडा पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed