फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uprooted asphalt on Haliadob-Nachni road

Pithoragarh News: हलियाडोब-नाचनी सड़क पर उखड़ा डामर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uprooted asphalt on Haliadob-Nachni road
हलियाडोब-नाचनी मोटर मार्ग पर बना गड्ढा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। बेड़ीनाग ब्लॉक की हलियाडोब-नाचनी सड़क जगह-जगह बदहाल है। सड़क पर सात साल पहले किया गया डामर अब पूरी तरह उखड़ चुका है। इस कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग बदहाल सड़क पर ही आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस चार किमी सड़क का लाभ हलियाडोब, लछिमा, उणी, सिरतोला, ओखरानी, दशौली की करीब 15 हजार की आबादी को मिलता है। पूर्व में सड़क नहीं होने से ग्रामीण पैदल ही चलते थे। सड़क बनने से लोगों के लिए आवाजाही आसान हुई है लेकिन वर्तमान में सड़क बेहद खराब है।
विज्ञापन

सड़क पर बने कॉजवे और नालियां किसानों के लिए मुसीबत का सबब बने हैं। बारिश के दौरान नालियों और कॉजवे से पानी ग्रामीणों के खेतों में बहने लगता है। ग्रामीण सड़क पर डामरीकरण की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क पर डामरीकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल पहले किया गया डामर अब उखड़ चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है। 15 हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोनिवि को जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करनी चाहिए। -भाष्करानंद पाठक, उपप्रधान, दशौली।

चार किमी सड़क जगह-जगह बदहाल है। वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। गड्ढों पर अगर ध्यान नहीं दिया तो दुर्घटना होने का खतरा रहता है। पूर्व में सड़क लोनिवि डीडीहाट के पास थी जिसे अब लोनिवि बेड़ीनाग को दे दिया गया है। -कैलाश कुमार, ग्रामीण, डौणू।
चार किमी हलियाडोब-नाचनी सड़क का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद डामरीकरण किया जाएगा। -संजीव भट्ट सहायक अभियंता, लोनिवि बेड़ीनाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed