फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Upper Primary School Talla Bhainskot on the verge of closure

Pithoragarh News: उच्च प्राथमिक विद्यालय तल्ला भैंसकोट बंद होने की कगार पर

Tue, 25 Jul 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Jul 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Upper Primary School Talla Bhainskot on the verge of closure
नाचनी के तल्ला भैंसकोट का बंद पड़ा विद्यालय। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़) मुनस्यारी ब्लॉक के दूरस्थ उच्च प्राथमिक विद्यालय टोला भैंसकोट विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों के अभाव में बंद होने जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से दोनों विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत अभिभावकों ने स्कूल से 15 बच्चों की टीसी कटाकर पांच किमी दूर जीआईसी बांसबगड़ में प्रवेश करा दिया है।
विज्ञापन

अभिभावक बच्चों को पैदल स्कूल तक ले जा रहे हैं। बच्चों को रोजाना 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। बारिश में जगह-जगह नाले उफनाए हैं और रास्ते भी खराब हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की चिंता बनी हुई है। ग्राम प्रधान मीना देवी, समाजिक कार्यकर्ता दुर्योधन सिंह, पूर्व प्रधान बाला राम, राजेंद्र सिंह आदि अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से बरसात के सीजन में वाहन लगाने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि भैंसकोट विद्यालय बंद करवाने की पूरी जवाबदेही शिक्षा विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed