फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Unprecedented closure in Pithoragarh against reservation

आरक्षण के विरोध में पिथौरागढ़ में अभूतपूर्व बंद

Thu, 09 Aug 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग Updated Thu, 09 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Unprecedented closure in Pithoragarh against reservation
आरक्षण के विरोध में पिथौरागढ़ शहर में रैली निकालते विभिन्न संगठनों के लोग - फोटो : अमर उजाला

आल इंडिया इक्विलिटी फोरम, पूर्व सैनिक समिति और उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित बंद का जिले में मिलाजुला असर रहा, जबकि जिला मुख्यालय में बंद अभूतपूर्व रहा। निजी शिक्षण संस्थान, पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहे। प्रदर्शनकारियों ने बैंकों को भी अनुरोध कर बंद करा दिया। बंद के चलते लोग दिनभर जरूरी सामान के लिए भी तरसते रहे। वहीं, गंगोलीहाट, अस्कोट और बेड़ीनाग में बंद पूरी तरह सफल रहा।

विज्ञापन


विभिन्न संगठनों के लोग बृहस्पतिवार को केमू स्टेशन पर एकत्र हुए और आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण ने देश को बर्बाद कर दिया है। कहा कि 12वीं के बाद अच्छे अंक आते हैं तो आरक्षण दिया जाए, लेकिन नौकरी और पदोन्नति में आरक्षण का कोई तुक नहीं है। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को वही रहने दिया जाए जो सुप्रीम कोर्ट ने लागू किया है। केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर इस एक्ट को पारित किया है।
विज्ञापन


इससे जनता में भय का माहौल है। जुलूस केमू स्टेशन से टकाना रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा और धरना स्थल पर करीब एक घंटे धरना दिया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। यहां से जुलूस लिंक रोड, पालिका तिराहा होते हुए सिल्थाम पहुंचा। बाद में केमू स्टेशन में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर सिंह महर, फोरम के कैलाश चंद्र पुनेठा, पूर्व सैनिक दान सिंह वल्दिया, चंचल भंडारी, मनोहर जेठी, विहिप के जगदीश पांडेय, सोनम पांडेय, अभिषेक बोरा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग में व्यापार संघ के आह्वान पर बंद का व्यापक असर रहा। अलबत्ता स्कूल कॉलेज और कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहे। वाहनों का संचालन भी कम रहा। व्यापारियों और शिक्षक संगठनों ने शहीद चौक से जुलूस निकाला और एसडीएम सोहन सिंह सैनी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की गई है। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा, सचिव ललित बाफिला, कमल खाती, हेमंत उप्रेती, राजू पाठक, विनोद पाठक, प्रदीप कार्की, राजकीय शिक्षक संघ के ठाकुर डसीला, मनमोहन मेहता, कृपाल सिंह, राजू कठायत, भूपेंद्र भंडारी, हिमांशु उपाध्याय, आलम मियान आदि थे।

पूरी तरह बंद रहे निजी शिक्षण संस्थान
पिथौरागढ़। आरक्षण के विरोध में शनिवार को शहर में बंद की मुनादी कर दी गई थी। इसे देखते हुए निजी शिक्षण संस्थानों ने बृहस्पतिवार को विद्यालयों में छुट्टी कर दी। इक्का-दुक्का जिन प्रबंधकों ने विद्यालय खोले थे, उन्हें भी प्रदर्शनकारियों ने अनुरोध कर बंद करा दिया।

बैंक बंद कराए 
पिथौरागढ़। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस की शक्ल में घूमकर बैंकों को भी बंद कराया। सिल्थाम में इलाहाबाद, आईडीबीआई, यूको, कैनरा, ओबीसी, सहकारी, ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, पीएनबी, आईसीआईसीआई समेत अन्य बैंकों को भी बंद करा दिया।

पेट्रोल के लिए तरसते रहे लोग
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बंद का व्यापक असर रहा। वड्डा बाजार भी पूरी तरह बंद रहा। पेट्रोल पंप संचालकों ने भी बंद का पूरा समर्थन किया। इसके चलते वाहन चालक पेट्रोल, डीजल के लिए तरसते रहे।


ग्रामीण क्षेत्र से आवाजाही रही ठप
पिथौरागढ़। बंद के चलते जिला मुख्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से आवाजाही पूरी तरह ठप रही। इसके चलते टैक्सी चालक दिनभर सवारियों के इंतजार में बैठे रहे। देर शाम टैक्सी चालक सवारियां नहीं मिलने के बाद घरों को लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed