{"_id":"643ae624cba47177150a47c8","slug":"union-minister-piyush-goyal-gunji-village-pithoragarh-news-c-8-1-113314-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आज गुंजी गांव आएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आज गुंजी गांव आएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
Sat, 15 Apr 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केंद्र सरकार ने चीन सीमा से सटे गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किया है। रविवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित धारचूला तहसील के गुंजी गांव पहुंचकर सीमांत क्षेत्र का जायजा लेंगे। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय से अधिकारियों की टीम गुंजी पहुंच गई है।
केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एक दिन पहले ही मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, धारचूला के एसडीएम दिवेश शाशनी अपनी टीम के साथ गुंजी पहुंच गए। जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े समेत 25 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गुंजी पहुंच गई है। यह सभी अधिकारी रविवार को केंद्रीय मंत्री गोयल के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
मंत्री सुबह 10:45 बजे गुंजी स्थित आईटीबीपी के हैलिपेड पर उतरेंगे। कैलाश आरती में प्रतिभाग कर वह लोक संस्कृति के कार्यक्रम देखेंगे। दोपहर पौने एक बजे वह स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद करेंगे। इसके बाद तीन से चार बजे तक मंत्री उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात सुरक्षा एजेंसियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। मंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कुछ जिला स्तरीय अधिकारी शनिवार दोपहर बाद भी रवाना हुए हैं। अधिकारियों के भोजन और रहने की व्यवस्था की जिम्मेदारी केएमवीएन को सौंपी गई है।
विज्ञापन
गुंजी में मौसम खराब, ओले गिरे
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। दोपहर तक तेज धूप के बाद आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी में आधे घंटे तक बारिश हुई और ओले भी गिरे। इससे प्रशासनिक अमले को तैयारियां करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धारचूला और जौलजीबी में भी शाम के समय बारिश हुई। अस्कोट और नाचनी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में दिन में तेज धूप रही। शाम के समय आसमान बादलों से घिर गया। इस दौरान अंधड़ भी चला। संवाद