फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Union Minister of State for Home Affairs Rai took information about border security.

Pithoragarh News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने ली सीमा सुरक्षा की जानकारी

Wed, 27 May 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 27 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Home Affairs Rai took information about border security.
धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूलापुल का निरीक्षण करते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय। स्रो
डीडीहाट/धारचूला। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बुधवार को धारचूला पहुंचे। उन्होंने एसएसबी अधिकारियों से वार्ता कर सीमा सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने एसएसबी जवानों की उत्कृष्ट समर्पण भावना, अनुशासन एवं उच्च मनोबल की सराहना की। बाद में वह हेलिकॉप्टर से दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

सेना हेलीपैड पर मंत्री राय का वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। उनके साथ आईटीबीपी के आईजी मनु महाराज भी थे। मंत्री ने इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर काली नदी स्थित धारचूला झूलापुल का निरीक्षण किया। उन्होंने बीओपी का दौरा कर जवानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जवान कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने दौरे की स्मृति में बीओपी धारचूला परिसर में चंदन का पौधा भी रोपा। वहां आईजी एसएसबी मुख्यालय रानीखेत अमित कुमार, डीआईजी सुधांशु नौटियाल, एसपी अक्षय कोंडे, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम आशीष जोशी, सहायक कमांडेंट दीपक सापकले आदि जवान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed