{"_id":"6ab801c0ff00f6ca66044ffb","slug":"uncontested-election-of-candidates-for-five-posts-at-banbasa-college-is-certain-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-144870-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बनबसा कॉलेज में पांच पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बनबसा कॉलेज में पांच पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय
Sat, 26 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नामांकन पत्रों की जांच उपरांत बनबसा राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों की वैध सूची जारी कर दी गई है। पांच पदों के लिए एक-एक प्रत्याशी के नामांकन किए जाने से अब उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। आठ में से एक पद के लिए नामांकन पत्र नहीं खरीदे जाने और दो पदों पर नामांकन पत्र जमा नहीं किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमलेश शक्टा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अनुष्का, छात्रा उपाध्यक्ष पर खुशी वर्मा, सचिव पर मिली सागर, कोषाध्यक्ष पर प्रतिभा दत्त और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर रितेश बहादुर थापा ने नामांकन कराया था। इनके नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए। वहीं छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सांस्कृतिक सचिव के पद पर किसी ने नामांकन नहीं कराया। अब छात्रसंघ चुनाव में सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद आमसभा होने का कोई औचित्य नहीं रह गया है।