फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ultimatum to make the road

सड़क बनाने को 15 दिन का अल्टीमेटम

Mon, 19 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
ultimatum to make the road

चौदांस घाटी के लोगों ने आज उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि यदि 15 दिन के भीतर चौदांस घाटी के गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो तहसील मुख्यालय में धरना शुरू किया जाएगा। चौदांस घाटी के सिर्खा, सिर्दांग, रुंग, तीजम, कवला, कमरी के लिए सड़क की मंजूरी एक वर्ष पूर्व हो गई थी लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

सड़क न होने के कारण लोगों को 108 आपात सेवा, गैस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण सामान को 10 से 15 किलोमीटर तक ढोकर ले जाते हैं। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि जल्द सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में लाखन सिंह खैर, मान सिंह यरसो, मंगल सिंह समेत तमाम लोग थे। एसडीएम एके पांडे ने कहा काम शुरू न होने के कारणों जानकारी लेंगे और साथ ही लोनिवि अधिकारियों को भी मामले में बातचीत के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed