फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   UKD will take out public relations tour on public problems

Pithoragarh News: जनसमस्याओं पर जनसंपर्क यात्रा निकालेगी यूकेडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
UKD will take out public relations tour on public problems
पिथौरागढ़ में आयोजित उक्रांद की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते केंद्रीय अध्यक्ष काशी सि? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल की जिले की वार्षिक बैठक में सदस्यता अभियान और आगामी निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जन समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही जनसंपर्क यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

रई के स्थानीय बरात घर में रविवार को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश में चल रही लूटखसोट और भ्रष्टाचार के खिलाफ उक्रांद का संघर्ष जारी रहेगा। उक्रांद जनता की समस्याओं पर जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठित करेगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों, भर्ती घोटालों आदि प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिले में सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की। विशिष्ट अतिथि संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, राम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला महासचिव जगत मेहता, डीडीहाट जिलाध्यक्ष कृपालु मेहरा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री कमल चंद, शेर सिंह शाही, वीरजंग पाल, गोविंद लाल शाह, गोविंद रावत, अधिवक्ता संदीप जोशी, चंद्र प्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed