{"_id":"65185926441fd5eca1003416","slug":"uff-how-to-walk-on-this-road-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5264-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उफ्फ! इस सड़क पर आखिर कैसे चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उफ्फ! इस सड़क पर आखिर कैसे चलें
Sat, 30 Sep 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ एआरटीओ कार्यालय, पुनेड़ी और आईटीआई कॉलेज को जोड़ने वाली सड़क के बुरे हाल हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर हाल सड़क पर पता ही नहीं चलता है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। इस सड़क पर कुछ समय पूर्व ही लोनिवि ने डामरीकरण किया था लेकिन गुणवत्ता ठीक नही होने से डामर उखड़ने लगा है।
एआरटीओ कार्यालय जाने वाली सड़क की संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को पड़ताल की। करीब डेढ़ किमी लंबी इस सड़क पर 50 से अधिक स्थानों पर छोटे-बड़े गड्ढे हैं। जर्जर हाल सड़क पर डीएल बनाने, रोड टैक्स जमा करने सहित कई अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एआरटीओ ऑफिस से आईटीआई और पुनेड़ी, बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है।
इस सड़क पर कुछ समय पूर्व लोनिवि ने मड़ सिलौली को जाने वाली सड़क से एआरटीओ कार्यालय तक हॉटमिक्स का कार्य किया था लेकिन गुणवत्ता सही नहीं होने से हॉटमिक्स पूरी तरह उखड़ गया है।
विज्ञापन
--
लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। आईटीआई से एआरटीओ कार्यालय को जाने वाली सड़क में गड्ढे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। - ललित मोहन पुनेड़ा, सभासद पुनेड़ी।
--
लोनिवि ने कुछ समय पूर्व इस सड़क में डामरीकरण का कार्य किया था। गुणवत्ता ठीक नहीं होने से डामर उखड़ गया है। लोनिवि को जल्द सड़क को ठीक करने का कार्य करना चाहिए। - निर्मल भट्ट, स्थानीय निवासी।
कोट
पूर्व में सड़क पर डामरीकरण करने वाले ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। ठेकेदार को सड़क के गड्ढे ठीक करने के निर्देश दे दिए गए हैं। - गोपाल गोस्वामी, सहायक अभियंता, लोनिवि।