{"_id":"41df17bb860544f414c4f6d3269b49d1","slug":"tyre-cricket-team-won-the-valley-and-gic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में सोरवैली और जीआईसी की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में सोरवैली और जीआईसी की टीम जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन और भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से क्रिकेट खिलाड़ियों की खोज के लिए कराई जा रही प्रतियोगिता में आज सोरवैली स्कूल की टीम ने स्प्रिंगडेल स्कूल की टीम को हराया। दूसरे मैच में जीआईसी की टीम ने निखिलेश्वर की टीम को पराजित किया। लघु जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
पहले मैच में सोरवैली की टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट खोकर 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी स्प्रिंगडेल स्कूल की टीम 16 ओवर में 104 रन बनाकर आल आउट हो गई। सोरवैली ने यह मैच 175 रन से जीत लिया। दूसरे मैच में पहले खेलते हुए निखिलेश्वर की टीम ने 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाए।
विज्ञापन
इस लक्ष्य को जीआईसी की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। सोरवैली के किशन बिष्ट और जीआईसी के सौरभ को मैन आफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग हरीश जोशी, स्कोरर पुष्कर चंद ने की। जिला खेल समन्वयक उमेश जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन