फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two-year-old grandson injured by grandfather's beating dies

Pithoragarh News: दादा की पिटाई से घायल दो वर्षीय पोते की मौत

Sat, 15 Jul 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old grandson injured by grandfather's beating dies
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में दादा की पिटाई से गंभीर रूप से घायल दो वर्षीय पोते ने दम तोड़ दिया। पिटाई से दूसरा पोता गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। दादा की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है।
विज्ञापन



बैतड़ी के जिला प्रहरी कार्यालय के पुलिस प्रवक्ता इंस्पेक्टर लोकराज जोशी ने बताया कि बैतड़ी जिले के पुरचुडी नगरपालिका छह मुडेली धार के 50 वर्षीय गणेश साउद ने अपने दो वर्षीय पोते रेशम और आठ वर्षीय रीजन की जमकर पिटाई कर दी। जिस समय गणेश साउद अपने पोतो की पिटाई कर रहा था उस समय बच्चों की मां और दादी घास काटने जंगल तथा पिता मजदूरी करने गए हुए थे।
विज्ञापन

जब मां और दादी जंगल से घर पहुंचीं तो दोनों बच्चों की हालत नाजुक देखकर बैतड़ी पुलिस को जानकारी दी। दोनों को डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रेशम ने दम तोड़ दिया। वहीं रीजन की गंभीर हालत को देखते हुए उसको धनगढ़ी के नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैतड़ी पुलिस ने बताया कि गणेश साउद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed