{"_id":"62ab71f9f9612625581afe49","slug":"two-drug-adict-arested-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld466120430","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में दो युवकों ने स्टाफ के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला अस्पताल में बुधवार शाम अराजक तत्वों ने आपातकालीन कक्ष में तैनात स्टाफ के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करने लगे। अस्पताल स्टाफ के समझाने के बावजूद वह नहीं माने तो किसी तरह उन्हें आपातकालीन कक्ष से हटाया गया। इसके बाद वह अस्पताल कर्मियों को सड़क से गाली देने लगे। कुछ देर बाद वह दूसरे गेट से अस्पताल में घुस कर दोबारा गाली-गलौज करने लगे। किसी काम से सीएमओ कार्यालय जा रहे एक स्वास्थ्य कर्मी ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने उसके साथ भी अभद्रता कर मारपीट की। स्वास्थ्य कर्मी ने पीएमएस को इसका लिखित पत्र दिया जिसके बाद पीएमएस ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी पौण निवासी संदीप भंडारी और वड्डा निवासी प्रदीप चंद के खिलाफ धारा 186/332/353/504 में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
अराजक तत्वों के आतंक से परेशान अस्पताल कर्मी
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में आने वाले नशे में धुत तीमारदार और अन्य लोग चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्रता करते रहते हैं। इस कारण अस्पताल कर्मी शाम को अराजक तत्वों के खौफ के बीच काम करते हैं। पीएमएस डॉ. केसी भट्ट का कहना है कि अस्पताल में पुलिस कर्मी की तैनाती के लिए कई बार पत्र भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अस्पताल में पुलिस कर्मी की तैनाती नहीं की जा रही है।