Pithoragarh Accident: पिथौरागढ़ में दो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, पांच लोग घायल
Pithoragarh Accident: पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर शनिवार को दो कार दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में पांच लोग घायल हुए है।
विस्तार
पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को दो कार दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। पहली दुर्घटना नैनीपातल में जबकि दूसरा हादसा चर्मा के समीप हुआ। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिन में अल्मोड़ा से धारचूला जा रहे युवकों की कार नैनीपातल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में रानीखेत निवासी हेमंत, सौरभ और सचिन घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का उपचार किया गया।
ये पढ़ें- Uttarakhand: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त; मॉम-डैड के टैटू से पुलिस कर रही पहचान
दूसरी घटना में डीडीहाट से पिथौरागढ़ को आ रही एक कार चर्मा के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। एयर बैग खुलने से कार सवार नैनीसैनी निवासी दोनों व्यक्ति बच गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के ईएमटी भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने दोनों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें चर्मा स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।