फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two billion of the old notes will be the Reserve Bank

दो अरब के पुराने नोट रिजर्व बैंक जाएंगे

Sat, 31 Dec 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 Dec 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Two billion of the old notes will be the Reserve Bank
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में जमा पुराने नोटों की गिनती करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

प्रचलन से बाहर हो चुके करीब दो अरब रुपए के नोट अब रिजर्व बैंक भेजने की तैयारी चल रही है। नगर के सभी बैंकों ने अपने यहां जमा हुए पुराने नोट स्टेट बैंक में जमा करने शुरू कर दिए हैं। 30 दिसंबर को पुराने नोट जमा करने की अंतिम तिथि थी। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक ने 13.11 लाख, केनरा बैंक ने 9.38 लाख, यूको बैंक ने 1.81 लाख रुपए के पुराने नोट शनिवार को स्टेट बैंक में जमा कराए। स्टेट बैंक से पहले 90 करोड़ रुपए के पुराने नोट रिजर्व बैंक को भेजे गए थे। रिजर्व बैंक ने यह निर्देश दिए कि पुराने जमा नोट तत्काल भेजे जाएं। स्टेट बैंक में शनिवार को पुराने नोटों की छंटाई का काम चला। एक-दो दिन में यह नोट ट्रक से रिजर्व बैंक कानपुर को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


स्टेट बैंक के कैश अधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि अब पुराने नोट जमा नहीं होंगे। सभी बैंकों ने शनिवार से पुराने नोट जमा करना बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब सारा लेनदेन नई करेंसी से ही होगा। उन्होंने कहा कि नोट जमा करने का काम बंद होने से अब बैंकों में अन्य काम के लिए समय मिलने लगा है। आठ नवंबर की रात हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद से सबसे ज्यादा प्रेशर में बैंक के अधिकारी और कर्मचारी ही रहे। अब उनको पुराने नोट जमा करने के झंझट से मुक्ति मिल गई है। 
विज्ञापन


बैंकों में भीड़ कम होने का नाम नहीं
पिथौरागढ़। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार को भी लोगों की भीड़ रही। एक जनवरी को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। दो जनवरी से फिर बैंकों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। अब लोग निकासी और जमा के लिए ही बैंकों में जा रहे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में पेंशनर, वेतनभोगी कर्मचारी, फौजियों के परिजन बैंक पहुंचे। सेना के पेंशनरों के खातों में पैसा पड़ गया है। इस कारण वह निकासी के लिए बैंकों का रुख कर रहे हैं। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि बैंक से निकासी की सीमा अब भी प्रति सप्ताह 24 हजार रुपए ही है। 24 हजार की निकासी वाले खातेदारों की संख्या बहुत कम है। कुछ लोग पांच या दस हजार रुपए तक का भुगतान प्राप्त कर रहे हैं। बैंक में नए महीने के प्रथम सप्ताह में ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना है। नए साल और नए महीने में लोगों को पैसों की जरूरत ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से एटीएम से 4500 रुपए निकलेंगे
पिथौरागढ़। रिजर्व बैंक ने एटीएम से निकासी की राशि बढ़ा दी है। अब लोगों को एटीएम से एक दिन में 4500 रुपए मिल जाएंगे। बैंक के अधिकारियों ने बताया कि एटीएम से ज्यादा निकासी होने पर कैश की सीमा भी बढ़ानी पड़ेगी। एटीएम में कैश की स्थिति का पता लगातार लगाया जाएगा। अभी कुछ एटीएम में 500 का नया नोट नहीं पड़ा है। इस कारण लोगों को चार हजार रुपए तक का ही अधिकतम भुगतान मिल पाएगा। जिन एटीएम में 500 का नोट उपलब्ध है। वहां से लोगों को 4500 रुपए मिल जाएंगे। एटीएम से एक जनवरी से बढ़ी हुई रकम की निकासी होने लगेगी।


डीडीहाट में हालात अभी सामान्य नहीं
डीडीहाट। डीडीहाट में अभी बैंकों में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। कैश न होने से बैंक में लोगों का जाना कम हो गया है। कुछ लोग चेक से 24 हजार रुपए की निकासी के लिए जा रहे हैं, लेकिन बैंक उनको दो हजार रुपए से ज्यादा दे पाने की स्थिति में नहीं है। स्टेट बैंक के मैनेजर पीएस भौत ने बताया कि बैंक को तत्काल दस करोड़ रुपए की जरूरत है। जब तक इतनी राशि नहीं मिल जाती, हालात सामान्य नहीं हो पाएंगे। बैंकों में पहुंच रहे लोग निराश लौट रहे हैं। बैंक व्यापारियों एवं अन्य एजेंसियों से जमा हो रही धनराशि से ही काम चला रहे हैं। सरकार ने 50 दिन बाद सारे हालात सामान्य होने का वादा किया था, लेकिन यहां 50 दिन पूरे होते ही स्थिति ज्यादा बिगड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed