फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Twelve passengers of the twelfth party returned from Seraghat

बारहवें दल के दो यात्री सेराघाट से लौटे

Thu, 27 Jul 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 27 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Twelve passengers of the twelfth party returned from Seraghat
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में कैलाश यात्रियों का 12वां दल - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे 12वें दल में शामिल गुजरात के दो यात्री बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा से धारचूला जाते समय सेराघाट से वापस लौट गए। गुजरात निवासी प्रशांत कुमार और राजकुमार ने घरेलू समस्या के चलते यात्रा स्थगित कर दी है। अब दल में 56 सदस्य रह गए हैं। इनका बृहस्पतिवार को डीडीहाट पर्यटक आवासगृह और आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में भव्य स्वागत हुआ।

विज्ञापन


12वें दल के जनसंपर्क अधिकारी गोविंद कुमार गर्ग ने बताया कि दल में शामिल दो सदस्यों को घरेलू समस्या के कारण यात्रा रोकनी पड़ी है। यह दोनों सेराघाट से दिल्ली को लौट गए हैं। वहीं, डीडीहाट पर्यटक आवासगृह पहुंचने पर प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन में यात्रियों को भट की दाल, रायता, भांग की चटनी परोसी गई। अल्प विश्राम के बाद दल आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचा। मिर्थी में छलिया नृत्य को देखकर यात्री खुश हो गए। कई यात्रियों ने छलिया दल के साथ नृत्य भी किया। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में दल का स्वागत किया गया। सेनानी ने यात्रियों को हिमालयी क्षेत्र के पैदल रास्तों की जानकारी दी। यह दल आधार शिविर धारचूला पहुंच गया है।
विज्ञापन


कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों का आठवां दल वापसी में बूंदी पहुंच गया है। 9वां दल तिब्बत के कुगूं में, दसवां दल तकलाकोट में और 11वां गुंजी पहुंच गया है। 12वें दल के यात्रियों के स्वागत के समय आईटीबीपी के सहायक सेनानी कुलदीप सिंह, हरवंश लाल, डा. गिरीश, डा. दीपोक गोगई, विक्रांत बिष्ट मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed