Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Turning skills into a source of livelihood: women are earning thousands every month through beauty parlours

Pithoragarh News: हुनर को बनाया रोजगार का जरिया, ब्यूटी पार्लर से हर माह हजारों कमा रहीं महिलाएं

Fri, 13 Nov 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Turning skills into a source of livelihood: women are earning thousands every month through beauty parlours
चंपावत। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में हाथ बंटाने के साथ खुद की पहचान बनाने की चाह ने गजार देवता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखाई। ग्रामोत्थान परियोजना से मिले सहयोग से समूह की महिलाओं ने नगर के भैरवा वार्ड में ब्यूटी पार्लर शुरू किया। अब इस उद्यम से समूह को हर माह करीब 10 से 12 हजार रुपये की आय हो रही है।
विज्ञापन

नगर के बडोला में संचालित गजार देवता स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ग्रामोत्थान परियोजना के तहत लघु उद्यम स्थापना योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने ब्यूटी पार्लर खोलने का निर्णय लिया। पार्लर की स्थापना के लिए समूह को एक लाख रुपये की वित्तीय व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। इसमें 30 हजार रुपये परियोजना की ओर से सहयोग, 50 हजार रुपये बैंक ऋण और 20 हजार रुपये समूह का अंशदान शामिल रहा। आर्थिक सहयोग मिलने के बाद समूह की महिलाओं ने ब्यूटी कोर्स किया और भैरवा वार्ड में पार्लर शुरू किया। यहां मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और स्किन केयर जैसी सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

शुरुआत में ग्राहकों को जोड़ने में कुछ चुनौतियां आईं, लेकिन महिलाओं ने अपने काम में लगातार सुधार किया। धीरे-धीरे आसपास के क्षेत्रों से भी ग्राहक पार्लर पहुंचने लगे। समूह की सदस्य रूबी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें योजनाओं की जानकारी और स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलने से ग्रामीण महिलाएं भी अपने हुनर को रोजगार में बदल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed