फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Transactions affected by bank employees' strike

Pithoragarh News: बैंक कर्मियों की हड़ताल से लेन-देन प्रभावित

Fri, 11 Sep 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Transactions affected by bank employees' strike
पिथौरागढ़। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग पर बैंक कर्मियों ने हड़ताल की। उनकी हड़ताल से जिले भर में बैंकों में कामकाज ठप रहा। वहीं बैंकों में ताले लगने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

जिलेभर में संचालित एसबीआई, पीएनबी, ग्रामीण सहित अन्य बैंकों और इनकी शाखाओं में तैनात कर्मी कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहे। जिला मुख्यालय में बैंक कर्मियों ने एसबीआई की मुख्य शाखा से नगर में रैली निकाली। इसके बाद वापस एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंचकर कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय में बैंकों में पांच दिन कार्य की व्यवस्था लागू करने, पेंशन अपडेट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। इन मांगों पर पूर्व में यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियन ने मुख्य श्रम आयुक्त को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी सरकार और बैंक प्रबंधन ने इस पर निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। यदि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।

प्रदर्शन करने वालों में भारत सिंह दिगारी, हरीश जोशी, रेणु ह्यांकी, उमंग वर्मा, दिनेश चंद, राजेंद्र धामी सहित कई बैंक कर्मी शामिल रहे। वहीं बैंक कर्मियों की हड़ताल से लेनदेन के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, धारचूला सहित अन्य हिस्सों में हड़ताल से बैंकों में ताले लटके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed