{"_id":"6488a4a259f6b4f6070b01c6","slug":"transaction-not-done-in-bank-due-to-stoppage-of-communication-service-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-592-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: संचार सेवा ठप होने से बैंक में नहीं हुआ लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: संचार सेवा ठप होने से बैंक में नहीं हुआ लेनदेन
Tue, 13 Jun 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट के एसबीआई में बिजली सुचारु होने का इंतजार करते नेपाल और भारत के उपभोक्त। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बिजली नहीं होने से झूलाघाट में संचार सेवा ठप रही। बैंक और पोस्ट ऑफिस काम नहीं हो सका। इससे भारत के साथ ही नेपाल के नागरिकों को भी घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लाैटना पड़ा।
झूलाघाट क्षेत्र की बिजली लाइन में मंगलवार को फाॅल्ट आ गया। इस कारण एसबीआई, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, डाक घर में काम पूरी तरह ठप रहा। नेपाल से आए पेंशनर और चकद्वारी, रणवा, तालेश्वर, अमतडी, खर्कतड़ी, सिमपानी, गेठीगाड़ा, झूलाघाट, कानड़ी, बनाड़ा, खरक्यूड़ा, जामिरपानी, भटेड़ी, मजिरकांडा, बलतड़ी के लोग बैंक और डाकघर में काम के लिए आए थे। लोग बिजली न होने के कारण घंटों इंतजार के बाद अपने घर वापस लौट गए। नेपाल के दूरस्थ गांवों से आए कई पेंशनर को झूलाघाट में ही होटल में कमरा लेना पड़ा। उनका कहना है कि बुधवार की सुबह बैंक में समय पर काम कर नेपाल लौटेंगे।
दूरसंचार विभाग के एसडीओ मोहम्मद खालिद ने बताया कि दूरभाष केंद्र और मोबाइल टावरों में जनरेटर और बैटरी को ठीक किया जा रहा है। यूपीसीएल के जेई हरीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को वड्डा के आसपास झूलाघाट को आने वाली लाइन में फाॅल्ट आ गया था। इससे बिजली आपूर्ति ठप रही। आपूर्ति सुचारू करने का काम किया जा रहा है। एसबीआई शाखा प्रबंधक गोपाल झा ने बताया कि बिजली सुचारू हुई तो बुधवार को लेन देन का काम होगा।