{"_id":"5b9e8c35867a55787b02751f","slug":"trangoli-sandev-road-closed-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुरगोली-सानदेव सड़क तीन माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुरगोली-सानदेव सड़क तीन माह से बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
थल के तुरगोली-सानदेव सड़क में गिरा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुरगोली-सानदेव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क तीन माह से बंद पड़ी है। मालाझूला के पास चट्टान दरकी है। जगह-जगह सड़क रोखड़ में तब्दील हो चुकी है। इस कारण कई गांवों के लोग भारी दिक्कत में हैं।
विज्ञापन
2009 में बनी 12 किमी लंबी सड़क जून से बंद पड़ी है। सड़क को खोलने के लिए संबंधित विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। सड़क पर वाहन तो दूर, पैदल चलना भी आसान नहीं है। सड़क बंद होने से हल्द्वानी गांव, रानीखेत गांव, गरियागांव, डूंगरीगड़ा, बगजिबला, चमाली, सानीखेत, आंगर, मालाझूला, बसोरा, रिठायत, गैरा, तुरगोली सहित दो दर्जन गांवों के लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए गांव के लोगों को 12 किमी की कठिन पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। तुरगोली निवासी दान सिंह बसेड़ा, गैरागांव के जगदीश कन्याल ने लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन पर सड़क की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सड़क के निरीक्षण के लिए अवर अभियंता को भेजा जा रहा है। सड़क पर यातायात बहाल किया जाएगा। -एमसी मुगली, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई