{"_id":"6a9865a6bcedf012350d06bb","slug":"sample-collection-time-for-tests-at-the-district-hospital-extended-by-one-hour-patients-to-get-relief-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-146284-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला अस्पताल में जांच के लिए सैंपल लेने का समय एक घंटा बढ़ा, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला अस्पताल में जांच के लिए सैंपल लेने का समय एक घंटा बढ़ा, मरीजों को मिलेगी राहत
Wed, 02 Sep 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अब जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद ही मरीजों को निजी लैब भेजा जाएगा। इस फैसले से मरीजों को राहत मिलने के साथ ही अस्पताल की आय बढ़ने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 800 से अधिक ओपीडी हो रही है। करीब 75 प्रतिशत मरीजों को रक्त, मूत्र सहित अन्य जांचों की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं। जिला अस्पताल में आंतरिक लैब तो है लेकिन इसमें जांच के लिए 11 बजे तक ही सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद मरीजों को अस्पताल में ही संचालित निजी लैब भेजा जा रहा है। जांच के एवज में निजी लैब को सीधे शासन से धनराशि मिल रही है। निजी लैब में अधिक जांच होने से उसे अच्छा मुनाफा हो रहा है तो आंतरिक लैब में कम सैंपल लेने से अस्पताल की आय प्रभावित हो रही है। आंतरिक लैब में 40 तो निजी लैब में 60 फीसदी जांच हो रही हैं। आंतरिक लैब में हो रही जांचों पर भरोसा जताने के बाद भी मरीजों के लिए 11 बजे बाद निजी लैब जाना मजबूरी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को आंतरिक लैब में सैंपल लेने का समय बदलना पड़ा है। अब जिला अस्पताल की आंतरिक लैब में दोपहर 12 बजे तक सैंपल लेने के निर्देश जारी हुए हैं। कुछ देर बाद ही मरीजों को रिपोर्ट भी मिलेगी। इस व्यवस्था से मरीजों को राहत मिलेगी तो न्यूनतम शुल्क लेने से अस्पताल की आय भी बढ़ेगी।
नेपाल के मरीजों को निजी लैब में नहीं मिलेगी निशुल्क जांच की सुविधा
पिथौरागढ़। निजी लैब में आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क जांच की सुविधा है। आयुष्मान कार्ड धारकों की जांच के एवज में निजी लैब को शासन से धनराशि मिल रही है। अब तक निजी लैब में आधार कार्ड के जरिये हर मरीज की निशुल्क जांच की जा रही थी इसमें नेपाल के मरीज भी शामिल थे। अब आयुष्मान कार्ड धारक को ही निशुल्क जांच की सुविधा देने की फैसला लिया गया है। ऐसे में नेपाल के मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए शुल्क देना होगा।