{"_id":"6a986681b58698bb3f011f49","slug":"weather-disrupts-flight-services-for-the-second-consecutive-day-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146307-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दूसरे दिन भी विमान सेवा पर मौसम ने फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दूसरे दिन भी विमान सेवा पर मौसम ने फेरा पानी
Wed, 02 Sep 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। दिल्ली, देहरादून के लिए पिथौरागढ़ से विमान सेवा बुधवार को दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। मौसम ने हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर भी ब्रेक लगा दिए। उड़ानें कैंसिल होने से यात्री परेशान रहे और उन्हें सड़क के रास्ते गंतव्य के लिए निकलना पड़ा।
बीते एक सितंबर से दिल्ली-नैनीसैनी के बीच हफ्ते में छह दिन व दो सितंबर से देहरादून के लिए पांच दिन की विमान सेवा शुरू होनी थी। बीते मंगलवार को जिले में भारी बारिश के कारण विमान दिल्ली से नैनीसैनी के लिए उड़ान नहीं भर सका। बुधवार को विमान के नैनीसैनी पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन खराब मौसम ने इस पर पानी फेर दिया। फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री निराश हुए और उन्हें बस या टैक्सियों से अपनी मंजिल के लिए निकलना पड़ा। बता दें कि नैनीसैनी, दिल्ली और देहरादून के बीच विमान सेवा संचालित है। मौसम में खराबी के चलते पिछले एक हफ्ते से विमान सेवा ठप है।
हेलिकॉप्टर सेवा पर भी ब्रेक
मौसम की मार हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ रही है। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, मुनस्यारी और अल्मोड़ा रूट पर रोजाना हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होती है। मौसम में खराबी के चलते इन रूटों पर हेलिकॉप्टर पिछले एक सप्ताह से उड़ान नहीं भर सका है। आए दिन उड़ान कैंसिल होने से यात्री निराश हैं और टैक्सी से सफर करने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन
नैनीसैनी एयरपोर्ट के डायरेक्टर, संदीप यादव ने बताया कि मौसम में खराबी के चलते हवाई सेवा रोकनी पड़ी है। मौसम ठीक होने पर सभी सेवाओं का नियमित संचालन होगा।