{"_id":"6a5e55656a46ef5ecb05905b","slug":"training-in-animal-husbandry-and-dairy-farming-for-women-begins-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-141973-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महिलाओं का पशुपालन और डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महिलाओं का पशुपालन और डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शुरू
Mon, 20 Jul 2026 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से रौशाल 12 दिवसीय पशुपालन व डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। प्रशिक्षण में समूह में 35 महिलाएं प्रतिभाग कर रहीं हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आरसेटी के निदेशक प्रांशु मैठाणी ने किया। उन्होंने बताया कि आरसेटी का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और किसानों को व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। विजय लडवाल ने सभी प्रतिभागियों का कौशल पंजीकरण व रजिस्ट्रेशन कराया तथा प्रशिक्षण की रूपरेखा और आवश्यक जानकारी साझा की।
12 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को उन्नत पशुपालन, डेयरी प्रबंधन, संतुलित पशु आहार, टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन, डेयरी उद्यम की स्थापना, विभिन्न सरकारी योजनाओं की व्यावहारिक व तकनीकी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे आधुनिक तकनीकों को अपनाकर सफल स्वरोजगार स्थापित कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में आरसेटी के प्रकाश चंद्र व राजेश पंत ने सहयोग प्रदान किया।